Tuesday 24 July 2012

मित्रों सत्ता के लिए कांग्रेस लोगो को किस कदर मुर्ख समझती है उसका उदाहरण आज देखने को मिला | आज सत्ता के प्यासे ये तीनों भटकती आत्माओ ने गुजरात कांग्रेस का मिनी चुनावी घोषणा पत्र पेश किया | उनके इन्होने कहा है कि अगर गुजरात मे कांग्रेस सत्ता पर आएगी तो पेट्रोल से वैट खत्म कर दिया जायेगा | रासायनिक खाद पर से वैट खत्म कर दिया जायेगा |


हा हा हा !! ऐसे फनी और मजेदार जोक सुनने के लिए कांग्रेस कार्यालय सम्पर्क करे !!

मित्रों, एक तरफ केन्द्र की कांग्रेस सरकार खाद मे गुजरात का कोटा २०% घटा देती है .. उसके वावजूद भी पूरे देश मे खाद को लेकर हाहाकार मचा है .. यूरिया खाद कई उद्योगों मे भी कई चीजे बनाने मे इस्तेमाल होती है .. ये केन्द्र की किसान विरोधी सरकार ने किसानो का कोटा ३०% घटाकर उद्योगो को यूरिया का कोटा बढा दिया |

फिर उसके बाद गुजरात सरकार को बदनाम करने के लिए गुजरात का कोटा २०% कम कर दिया .

अब क्या ये तीनों सत्ता के प्यासे इन सवालों का जबाब भी गुजरात की जनता को देंगे ?



१- जिन राज्यों मे कांग्रेस सत्ता पर है वहाँ पेट्रोलियम सस्ता क्यों नही है ?

२- गुजरात मे करीब पैतीस सालो तक कांग्रेस सत्ता पर रही है लेकिन उस समय तो गुजरात मे देश के दूसरे राज्यों से सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोलियम बिकता था .. उस समय कांग्रेस ने सस्ता क्यों नही बेचा ?

३- अगर सच मे कांग्रेस को गुजरात के लोगो की बहुत चिंता है तो गुजरात कांग्रेस केन्द्र की कांग्रेस सरकार से कह कर केन्द्र सरकार जो पेट्रोलियम पर टैक्स वसूलती है उसे गुजरात के लिए खत्म क्यों नही करवा देती ?

४- आज गुजरात सरकार पेट्रोल पर २३% वैट और डीजल पर २१% वैट वसूलती है लेकिन केन्द्र सरकार विभिन्न प्रकार के टैक्स मिलाकर कुल ३६% टैक्स वसूलती है ..

आपको २३% टैक्स जो गुजरात सरकार वसूलती है वही क्यों दिखता है ? अगर आप सच मे ईमानदार है तो फिर आप केन्द्र से ३६% टैक्स खत्म क्यों नही करवाते ?

आखिर जनता से झूठे वायदे क्यों ? कांग्रेस अगर आज चाहे तो गुजरात मे आज ही पेट्रोल ३६% सस्ता हो सकता है उसके लिए आपको गुजरात की सत्ता की क्या जरूरत है ?
केन्द्र मे तो आपकी पार्टी की ही सरकार है | आपको तो कुछ करना ही नही है .. अब केन्द्र सरकार से कहकर एक मिनट मे गुजरात के लिए सारे केंद्रीय टैक्स को खत्म करवा देना है |

५- जैसा की हम सब जानते है कि गुजरात मे शराबबंदी है इसलिए गुजरात सरकार के पास वैट और कुछ दूसरे छोटे मोटे टैक्स को छोडकर और कोई भी रेवेन्यू का साधन नही है | फिर ऐसे मे अगर गुजरात सरकार वैट हटा दे तो तो फिर आप दूसरे विकास के कार्यों के लिए रेवेन्यू कहा से लायेंगे ?

आप बार बार जनता से सिर्फ झूठे वायदे करके उसे सब्जबाग दिखा रहे है जैसे कोई सड़क छाप आशिक किसी नाबालिक लड़की को झूठे सब्जबाग दिखाकर उसे घर से भागकर दिल्ली या मुंबई के कोठे पर बेच देता है ..

अगर आप सच मे ईमानदार है तो जनता के सामने इसका एक ब्लूप्रिन्ट क्यों नही पेश करते ?

 देश की जनता अब बहुत जागरूक हो चुकी है .. उसका उदाहरण यूपी मे आपके युवराज को अच्छी तरह से मिल चूका है . झूठे वायदों से जनता को अब मुर्ख नहीं बनाया जा सकता




1 comment:

Indian Tees said...

मस्त लिखा है जी,
कुत्ते की पूँछ कब सीधी होती है..
और सज्जन कहाँ सज्जनता छोडने वाला है..

101 फालोवर की शुभकामनाये