Monday 9 April 2012

ये लो अर्जुन झूठवाडिया को भ्रम हो गया कि उनका कुछ गुजरात मे वजूद है !! अब मोदी जी को क्या जरूरत है मरेले और खत्म हो गए लोगो की जासूसी करने की ?



मित्रों, आजकल राखी सावंत, पूनम पांडे, वीना मलिक जैसे लोगो को जब जनता नोटिस नही करती तब ये कोई न कोई पब्लिसिटी स्टंट करते है .. अब गुजरात कांग्रेस के नेताओ को भी वही बीमारी लग गयी है ..

क्या करे बेचारे इतनी मेहनत २३ साल से कर रहे है और पब्लिक इनको नोटिस ही नही करती तो ये अब पब्लिसिटी स्टंट का सहारा लेने लगे |

 हम सबने पंचतंत्र की रंगा सियार वाली कहानी सुनी होगी .. जब सियार को जंगल के कोई भी जानवर भाव नही देते थे तब वो एक रंगरेज के रंग वाली टंकी मे डुबकी लगाकर अपना रंग बदलकर बोला की मै अब जंगल का राजा हूँ .. मै सियार नही हूँ .. लेकिन जैसे ही दूसरे सियार हुयाने लगे वो भी उनके साथ हुयाने लगा |

अर्जुन भाई !! मोदी जी अब आपकी जासूसी क्यों करेंगे ?

वैसे .. अगर कही कई लडके खड़े हो और कोई लड़की मुस्कुराते हुए गुजरे तो हर लडके को यही भ्रम होता है की लड़की उसे ही देखकर मुस्कुराई है !!

" हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन ...

दिल को बहलाने का ग़ालिब ख्याल अच्छा है "...

चलिए अर्जुन भाई ..दिल बहलाना कोई बुरी बात नही है ...




http://www.divyabhaskar.co.in/article/MGUJ-AHM-allegation-on-narendra-modi-for-spying-of-arjun-modhvadiya-3085938.html?HF-6=

No comments: