Sunday 1 April 2012

सोनिया माई कुछ तो हम भारतीयों पर रहम करो

अब निर्मल बाबा के किरिपा को भूल जाओ .. आज से सोनिया माई की किरिपा हम भारतीयों पर बरसेगी |

अभी अभी मेरे मोबाईल पर रिलाइंस का मैसेज आया की आज से सोनिया माई ने सर्विस टैक्स और सेस 10.3% से बढाकर  12.36% कर दिया है |

असल मे सोनिया माई को लग रहा है कि हम भारतीय बहुत कमा रहे है और बहुत सुखी है ..इसलिए माई को ये देखा नही जा रहा है |

और तो और एक्साइज मे भी बृध्दि आज से लागू हो चुकी है ..

भारतीय महिलाये पूरे दुनिया मे सबसे ज्यादा गहने खरीदती है और हमारे यहाँ शादी मे गहने देना एक रिवाज है .. और ये गहने सिर्फ शौक नही बल्कि हमारे लिए एक फिक्स डिपोजिट भी है जो बुरे वक्त मे काम आते है |


अब सोनिया माई को भारतीय महिलाओ का गहना जेवर खरीदना भी नही देखा जा रहा है .. इस पर भी माई की बुरी नजर लग गयी ..




No comments: